श्याम सा दानी कोई नहीं लिरिक्स | Shyam Sa Daani Koi Nahi Lyrics

कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “श्याम सा दानी कोई नहीं लिरिक्स | Shyam Sa Daani Koi Nahi Lyrics” बबिता गोस्वामी जी के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।


Shyam Sa Daani Koi Nahi Lyrics

श्याम का सुमिरण अपने मन में
श्रद्धा से एक बार करो
श्याम सा दानी कोई नहीं है
सोचो थोड़ा विचार करो

श्याम का सुमिरण अपने मन में
श्रद्धा से एक बार करो

बर्बरीक चलने लगे घर से
युद्ध की इच्छा साथ लिए
तरकश में सजे तीन बाण
फिर माता को प्रणाम किये

बर्बरीक ने माँ का वचन
माना चले वचन निभाने को
हारे का बस साथ है देना
बैठे लीले जाने को

रस्ते में एक ब्राह्मण मिल गए
बोले कुछ उपकार करो
श्याम सा दानी कोई नहीं है
सोचो थोड़ा विचार करो

श्याम का सुमिरण अपने मन में
श्रद्धा से एक बार करो

ब्राह्मण रूप में नारायण थे
साड़ी बात वो जानते थे
गर युद्ध में ये पहुँच गए तो
कुछ ना बचेगा मानते थे

महाभारत के युद्ध में
कौरव पांडव का संग्राम जो है
कौरव ही हारेंगे क्यूंकि
पांडव संग श्री श्याम जो हैं

लीलाधर की लीला न्यारी
माँगा शीश का दान करो
श्याम सा दानी कोई नहीं है
सोचो थोड़ा विचार करो

श्याम का सुमिरण अपने मन में
श्रद्धा से एक बार करो

बर्बरीक जी समझ गए
कहा कौन हो मुझे बताओ तुम
शीश दान तो ले लो अपना
असली रूप दिखाओ तुम

फिर नारायण ने दिए
दर्शन बर्बरीक ने नमन किया
युद्ध देखने की है इच्छा
ऐसा मुख से वचन कहा

शीश को काटा कृष्ण से बोले
दान मेरा स्वीकार करो
श्याम सा दानी कोई नहीं है
सोचो थोड़ा विचार करो

श्याम का सुमिरण अपने मन में
श्रद्धा से एक बार करो

नारायण ने शीश लिया
ऊँचे पर्वत पर टिका दिया
सारा युद्ध देखोगे
उनकी इच्छा का भी मान किया

मेरे नाम से दुनिया पूजेगी
ऐसा वरदान दिया
बर्बरीक फिर श्याम हो गए
नारायण ने नाम दिया

श्याम का सुमिरण अपने मन में
श्रद्धा से एक बार करो

कलयुग में नहीं श्याम सा
कोई श्याम नाम से प्यार करो
श्याम सा दानी कोई नहीं है
सोचो थोड़ा विचार करो

श्याम का सुमिरण अपने मन में
श्रद्धा से एक बार करो

Shyam Sa Daani Koi Nahi Lyrics

Shyam Sa Daani Koi Nahi Lyrics PDF


हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “श्याम सा दानी कोई नहीं लिरिक्स | Shyam Sa Daani Koi Nahi Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Shyam Sa Daani Koi Nahi Lyrics” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी