मेरे बांके बिहारी अनमोल रसिया लिरिक्स | Mere Banke Bihari Anmol Rasiya Lyrics

कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “मेरे बांके बिहारी अनमोल रसिया लिरिक्स | Mere Banke Bihari Anmol Rasiya Lyrics” चित्र विचित्र जी महाराज के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।


Mere Banke Bihari Anmol Rasiya Lyrics

बांके बिहारी की बांकी अदा पे,
मै बार बार बलि जाऊ,
जनम जनम वृन्दावन राजा,
तेरे चरणन की रज पाऊ ।।

मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया,
ओ रंग रसिया ओ रंग रसिया,
ओ मेरे मन बसिया,
जय जय श्री राधे ।।

प्यारी प्यारी सलोनी तेरी सुरतिया,
मेरे मन में बसी है तेरी मूरतिया,
तू है मेरा, मैं हूँ तेरी,
ओ मेरे सांवरिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया।।

कैसी जादू भरी है तेरी बांसुरिया,
मैंने जब से सुनी मैं हो गई बाँवरिया,
मेरे मन में, मेरे तन में,
बसे नट नागरियां,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया।।

मोटी मोटी यह तेरी कजरारी अखियां,
मीठी मीठी मधुर मंद मंद हसिया,
मुकुट तिरछा नैन तिरछे,
चरण में पैजनिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया।।

मैं हूँ पागल तुम्हारी तुम हो मेरे पिया,
तेरे दर्शन को तरसे है मेरा जिया,
चित्र विचित्र ने जीवन,
तुम्हारे नाम कर दिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया।।

मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया,
हो रस बसिया हो रंग रसिया,
ओ मेरे मन बसिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया।।

Mere Banke Bihari Anmol Rasiya Lyrics

Mere Banke Bihari Anmol Rasiya Lyrics


हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “मेरे बांके बिहारी अनमोल रसिया लिरिक्स | Mere Banke Bihari Anmol Rasiya Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Mere Banke Bihari Anmol Rasiya Lyrics” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी