मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम का अति पावन भजन “भजन बिना चैन ना आये राम भजन लिरिक्स | Bhajan Bina Chain Na Aaye Ram Bhajan Lyrics” – मास्टर राणा जी के द्वारा गाया गया है। इस भजन में राम भक्ति की महिमा का बखान किया गया है।
Bhajan Bina Chain Na Aaye Ram Bhajan Lyrics
श्लोक
बैठ के तु पिंजरे में,
पंछी काहे को मुसकाय,
हम सब है इस जग में कैदी,
तु ये समझ ना पाय॥
भजन बिना चैन ना आये राम,
कोई ना जाने कब हो जाये,
इस जीवन की शाम॥
बोलो राम राम राम ॥
मोह माया की आस तो पगलै,
होगी कभी ना पूरी,
करते करते भजन प्रभु का,
मीट जायेगी दुरी,
हम भक्तो के साथ साथ लो,
सब ही प्रभु का नाम,
भजन बिना चैन ना आये राम॥
भजन है अमृत रस का प्याला,
शाम सवेरे पीना,
इसको पीकर सारा जीवन,
मस्ती में तु जीना
भक्ति कर तो बन जायेंगे,
अपने बिगड़े काम,
भजन बिना चैन ना आये राम॥
भजन बिना चैन ना आये राम,
कोई ना जाने कब हो जाये,
इस जीवन की शाम॥
बोलो राम राम राम ॥

हमें उम्मीद है की श्री राम के भक्तो को यह आर्टिकल “भजन बिना चैन ना आये राम भजन लिरिक्स | Bhajan Bina Chain Na Aaye Ram Bhajan Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। ‘Bhajan Bina Chain Na Aaye Ram Bhajan Lyrics‘ भजन के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।
सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।
बहुत ही प्यारा भजन है और लिरिक्स के लिए आपका धन्यवाद ।