​वृन्दावन में हुकुम चले बरसाने वाली का लिरिक्स | Vridavan Me Hukum Chale Barsane Vali Ka Lyrics

राधा जी का भजन “​वृन्दावन में हुकुम चले बरसाने वाली का लिरिक्स | Vridavan Me Hukum Chale Barsane Vali Ka Lyrics” शेखर मौर्या जी के द्वारा गाया हुआ है। इस भजन में राधा जी के भक्त माँ राधा से अपना आशीर्वाद बनाये रखने की प्रार्थना करते है।


Vridavan Me Hukum Chale Barsane Vali Ka Lyrics

​वृन्दावन में हुकुम चले,
बरसाने वाली का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का।।

वहां डाली डाली पर,
वहां पत्ते पत्ते पर,
राज राधे का चलता,
गांव के हर रस्ते पर,
चारो तरफ़ डंका बजता,
वृषभानु दुलारी का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का।।

कोई नन्दलाल कहता,
कोई गोपाल कहता,
कोई कहता कन्हैया,
कोई बन्शी का बजैया,
नाम बदलकर रख डाला,
उस कृष्ण मुरारी का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का।।

सबको कहते देखा,
बड़ी सरकार है राधे,
लगेगा पार भव से,
कहो एक बार राधे,
बड़ा गजब का रुतबा है,
उसकी सरकारी का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का।।

तमाशा एक देखा,
जरा ‘बनवारी’ सुनले,
राधा से मिलने खातिर,
कन्हैया भेष है बदले,
कभी तो चूड़ी वाले का,
और कभी पुजारी का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का।।

​वृन्दावन में हुकुम चले,
बरसाने वाली का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का।।

Vridavan Me Hukum Chale Barsane Vali Ka Lyrics

हमें उम्मीद है की राधा रानी के भक्तो को यह आर्टिकल “​वृन्दावन में हुकुम चले बरसाने वाली का लिरिक्स | Vridavan Me Hukum Chale Barsane Vali Ka Lyrics“+ Video + Audio बहुत पसंद आया होगा। “Vridavan Me Hukum Chale Barsane Vali Ka Lyrics” भजन पर आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी