Sari Duniya Fiki Lage Lyrics
सारी दुनिया फीकी लागे तेरी बंदगी के आगे
कितनो ने ताज त्यागे तेरी बंदगी के आगे
कुछ तो कमाल है तेरी बंदगी में मोहन
तुझे याद करते ही मिट जाती सारी उलझन
दुःख दर्द डर के भागे तेरी बंदगी के आगे
सारी दुनिया फीकी लागे तेरी बंदगी के आगे
तुझे देखता है जो तेरी और खींचता आये
तेरे दर को छोड़कर कही और वो ना जाए
मेरे नसीब जागे तेरी बंदगी के आगे
सारी दुनिया फीकी लागे तेरी बंदगी के आगे
हर सह जमाने की रहमत से तेरी चलती
चौखट पे तेरी मोहन सारी ही खुशियां मिलती
ये दिल कही ना लागे तेरी बंदगी के आगे
सारी दुनिया फीकी लागे तेरी बंदगी के आगे