कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “सांवरिया ऐसी तान सुना भजन लिरिक्स | Sanwariya Aisi Taan Suna Krishn Bhajan Lyrics” लखबीर सिंह लक्खा जी के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।
Sanwariya Aisi Taan Suna Krishn Bhajan Lyrics
सांवरिया ऐसी तान सुना,
ऐसी तान सुना मेरे मोहन,
मैं नाचू तू गा,
सांवरिया ऐसी तान सुना।।
रस की धार बहे इस मन मे,
अनुपम प्यार बहे इस मन मे,
तेरी याद ना विसरे इक पल,
ऐसा मस्त बना,
सांवरिया ऐसी तान सुना।।
भूली फिरू मैं सदन कुंजन मे,
बृज की चिन मे दिव्य लतन मे,
रसिकन की पग रज मस्तक की,
देवे लेख जगा,
सांवरिया ऐसी तान सुना।।
नैनन हो मेला अँसुवन का,
पग पग थिरक उठे जीवन का,
हर इक प्राण पुकारे पी पी,
ऐसी तार हिला,
सांवरिया ऐसी तान सुना।।
हर पल तेरा रूप निहारू,
मैं सोवत जागत तोहे पुकारू,
हरी हरो मन की कुटिलाई,
प्रेम की ज्योत जगा,
सांवरिया ऐसी तान सुना।।
सांवरिया ऐसी तान सुना,
ऐसी तान सुना मेरे मोहन,
मैं नाचू तू गा,
सांवरिया ऐसी तान सुना।।
हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “सांवरिया ऐसी तान सुना भजन लिरिक्स | Sanwariya Aisi Taan Suna Krishn Bhajan Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “ Sanwariya Aisi Taan Suna Krishn Bhajan Lyrics ” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।
सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।