चली मेरी मात भवानी रें दुर्गा भजन लिरिक्स | Chali Meri Maat Bhawani Re Durga Bhajan Lyrics

दुर्गा माता का भजन “चली मेरी मात भवानी रें दुर्गा भजन लिरिक्स | Chali Meri Maat Bhawani Re Durga Bhajan Lyrics” कुमारी सेतु भोजक जी के द्वारा गाया हुआ है। दुर्गा माता का भजन, वीडियो और लिरिक्स दिया गया है।


Chali Meri Maat Bhawani Re Durga Bhajan Lyrics

चली मेरी मात भवानी रे,
माई सुनी लगे नगरीया,
चली मेरी मात भवानी रें,
माई सुनी लगे नगरीया।।

तर्ज : बता मेरे यार सुदामा रे

नौ दिन आई करन मेहमानी,
घर घर जगदम्बा महारानी,
नैनन बरसे पानी रे,
माई सुनी लगे नगरीया,
चली मेरी मात भवानी रें,
माई सुनी लगे नगरीया।।

बात कहूं क्या अपने दिल की,
आज रुके ना रोके हिलकी,
ये गलियां लगे वीरानी रे,
माई सुनी लगे नगरीया,
चली मेरी मात भवानी रें,
माई सुनी लगे नगरीया।।

अपने रथ से उतर तुम आओ,
मैया कुछ दिन और रुक जाओ,
मगर मेरी बात ना मानी रे,
माई सुनी लगे नगरीया,
चली मेरी मात भवानी रें,
माई सुनी लगे नगरीया।।

अखियां भगतन की भर आई,
माई तोरी कैसे करूँ विदाई,
कहे ‘बेनाम’ कहानी रे,
माई सुनी लगे नगरीया,
चली मेरी मात भवानी रें,
माई सुनी लगे नगरीया।।

Chali Meri Maat Bhawani Re Durga Bhajan Lyrics

हमें उम्मीद है की माँ दुर्गा के भक्तो को यह आर्टिकल “चली मेरी मात भवानी रें दुर्गा भजन लिरिक्स | Chali Meri Maat Bhawani Re Durga Bhajan Lyrics” + Video + Audio बहुत पसंद आया होगा। “ Chali Meri Maat Bhawani Re Durga Bhajan Lyrics ” पर आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी