कान्हा आ जाओ ब्रज में लिरिक्स | Kanha Aa Jao Brij Me Lyrics

कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “कान्हा आ जाओ ब्रज में लिरिक्स | Kanha Aa Jao Brij Me Lyrics” पंडित वंदना सरगम जी के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।


Kanha Aa Jao Brij Me Lyrics

थक गई आँखें देखते देखते रही तिहारी श्याम
अब तो आ जाओ ब्रज में ओ मुरलीधर श्याम

कान्हा आ जाओ ब्रज में तुझे तेरी राधा पुकारे
रो रो कर तेरी राह निहारे निसदिन सांझ सखा रे
कान्हा आ जाओ ब्रज में तुझे तेरी राधा पुकारे
कान्हा आ जाओ कान्हा आ जाओ
आके ना जाओ कान्हा आ जाओ
कान्हा आ जाओ ब्रज में…

बरसाने से वृन्दावन तक 
ब्रज गोकुल से जमुना तट तक
दौड़ लगाए राधा पूछे किसी ने 
कान्हा को देखा रे देखा रे देखा रे
कान्हा आ जाओ ब्रज में…

जबसे गए तुम ब्रज को छोड़ कर
रह गई राधा जोगन होकर
देख सको तो देख लो आके कान्हा
राधा हो गयी तुझ बिन क्या से क्या रे
कान्हा आ जाओ ब्रज में…

जिनके माखन तूने चुराए
जिनको चीर चुराके सताये
जिनकी गगरी तूने फोड़ी वो भी कहते रहते
कान्हा आजा आजा आजा रे
कान्हा आ जाओ ब्रज में…

Kanha Aa Jao Brij Me Lyrics

हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “कान्हा आ जाओ ब्रज में लिरिक्स | Kanha Aa Jao Brij Me Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Kanha Aa Jao Brij Me Lyrics” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी