Ganesh Chaturthi Special Header

Jis Naiya Ka Shyam Khiwaiya Lyrics


Jis Naiya Ka Shyam Khiwaiya Lyrics

जिस नैया का श्याम खिवैया
वो नैया भला क्यों डूबे
जिस नैया का श्याम खिवैया
वो नैया भला क्यों डूबे

दुनिया की यारी तो बड़ी बड़ी की
टूटे प्रीत नहीं श्यामधणी की
कलयुग में आया कन्हैया
वो नैया भला क्यों डूबे

जिस नैया का श्याम खिवैया
वो नैया भला क्यों डूबे

अंधे की माखी जैसे राम उड़ावे
श्याम का भरोसा सागर तिरावे
रुक्के मारे सारे बहन और भैया
वो नैया भला क्यों डूबे

जिस नैया का श्याम खिवैया
वो नैया भला क्यों डूबे

दुखड़े में साथी बने श्याम सांवरिया
श्याम जी के प्यार में दुनिया बाबरिया
पड़े बाबा के पाइयाँ
वो नैया भला क्यों डूबे

जिस नैया का श्याम खिवैया
वो नैया भला क्यों डूबे

हमने कमल सिंह खाटू वाला आजमाया
गंगा के जल सा खरया शुद्ध पाया
भरी भक्ति की बहे गंगा मैया
वो नैया भला क्यों डूबे

जिस नैया का श्याम खिवैया
वो नैया भला क्यों डूबे

Jis Naiya Ka Shyam Khiwaiya Lyrics

Leave a Comment