गणपति पधारो ताता थैया करके लिरिक्स | Ganpati Padharo Tata Thaiya Karke Lyrics

भगवान गणेश “गणपति पधारो ताता थैया करते लिरिक्स | Ganpati Padharo Tata Thaiya Karke Lyrics” लखबीर सिंह लक्खा जी के द्वारा गाया हुआ है। इस भजन में गणेश जी का अपने कारज में आमंत्रित किया जा रहा और उन्हें प्रसन्न किया जा रहा है।


Ganpati Padharo Tata Thaiya Karke Lyrics

गणपति पधारो ताता थैया करते,
ताता थैया करते ।
ठुमक ठुमक पग धरते,
गणपति पधारो ताता थैया करते ।।

आप के पधारने से,
बिगड़े काम संवरते ।
गणपति पधारो ताता थैया करते,
ताता थैया करते ।।

मोरेया रे बप्पा मोरेया रे ।
मोरेया रे बप्पा मोरेया रे ।।

केवड़ा गुलाब जल से,
खूब धोया आंगणा ।
चन्दन की चौकी ऊपर,
मखमल का बिछावना ।।

पार्वती लाला आकर,
आसन लगाइये ।
रिद्धि और सिद्धि को भी,
संग लेकर आइये ।।

होके प्रसन्न विध्न,
आप ही तो हरते ।
गणपति पधारों,
ताता थैया करते ।।

ताता थैया करते ।
ठुमक ठुमक पग धरते ।।

मोरेया रे बप्पा मोरेया रे ।
मोरेया रे बप्पा मोरेया रे ।।

वक्रतुण्ड है गजाननन है,
शिव के दुलारे लाल ।
शीश पे सुन्दर मुकुट विराजे,
गल मोतियन की माल ।।

एक दन्त चार भुज है,
केसर तिलक है ढ़ाल ।
मूसे की सवारी,
वेश अद्भुत है विशाल ।।

दयावान हाथो से तेरे,
माणक मोती झरते ।
गणपति पधारो,
ताता थैया करते ।।

ताता थैया करते ।
ठुमक ठुमक पग धरते ।v

मोरेया रे बप्पा मोरेया रे ।
मोरेया रे बप्पा मोरेया रे ।।

आओ गणराज कहाँ,
सूरत छिपा ली है ।
पान पुष्प मेवा लाये,
लडुवन की थाली है ।।

भक्तो की विनती प्रभु,
कभी नहीं टाली है ।
कमल सरल ने प्रीत,
आपसे लगा ली है ।।

अन्न धन के भंडार हो देवा,
लख्खा के हो भरते ।
गणपति पधारो,
ताता थैया करते ।।

ताता थैया करते,
ठुमक ठुमक पग धरते ।
गणपति पधारो ताता थैया करते,
आप के पधारने से ।।

बिगड़े काम सँवरते,
गणपति पधारो ।
ताता थैया करते,
ठुमक ठुमक पग धरते ।।

रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति

घर में पधारो गजानन जी

एकदंताय वक्रतुण्डाय

देवा हो देवा गणपति देवा

Ganpati Padharo Tata Thaiya Karke Lyrics

Ganpati Padharo Tata Thaiya Karke Lyrics PDF


हमें उम्मीद है की गणेश जी के भक्तो को यह आर्टिकल “गणपति पधारो ताता थैया करते लिरिक्स | Ganpati Padharo Tata Thaiya Karke Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Ganpati Padharo Tata Thaiya Karke Lyrics” के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी