माँ शेरावाली प्यारा तेरा दरबार लिरिक्स | Maa Sherawali Pyara Tera Darbaar Lyrics

दुर्गा माता का भजन “माँ शेरावाली प्यारा तेरा दरबार लिरिक्स | Maa Sherawali Pyara Tera Darbaar Lyrics” कुमार सोनू जी के द्वारा गाया हुआ है। दुर्गा माता का भजन, वीडियो और लिरिक्स दिया गया है।


Maa Sherawali Pyara Tera Darbaar Lyrics

तेरे चरण में सर को झुकता रहूँगा मैं,
दो फूल तुझपे रोज़ चढ़ाता रहूँगा मैं ।
शृंगार तेरा चाँद सितारों से सजा है,
दरबार देख कर यही गाता रहूँगा मैं

तेरा दरबार मैया तेरा दरबार,
माँ शेरावाली प्यारा तेरा दबार ।
सुन्दर शृंगार मैया प्यारा दरबार,
माँ शेरावाली प्यारा तेरा दरबार ।।

नंगे पाँव दर पे आये राजा महाराजा,
ढोल ताशा बाजे दर पे बाजे नगाड़ा ।
महिमा है तेरी मैया अपरम्पार,
माँ शेरावाली प्यारा तेरा दरबार। ।

तेरी चरण को चूमू आँखों से लगा लूँ,
थोड़ी सी कृपा कर दो भाग्य जगा लूँ ।
हम सब भिखारी बन के आये तेरे द्वार,
माँ शेरावाली प्यारा तेरा दरबार ।।

तू भी चला जा सोनू बन के भिखारी,
वापस ना करती मैया भरे झोली खाली ।
हमेशा भरा ही रहता माँ तेरा भण्डार,
माँ शेरावाली प्यारा तेरा दरबार ।।

Maa Sherawali Pyara Tera Darbaar Lyrics

हमें उम्मीद है की माँ दुर्गा के भक्तो को यह आर्टिकल “माँ शेरावाली प्यारा तेरा दरबार लिरिक्स | Maa Sherawali Pyara Tera Darbaar Lyrics” + Video + Audio बहुत पसंद आया होगा। “Maa Sherawali Pyara Tera Darbaar” पर आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी