कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “Kisi Ki Naiya Ka Majhi Ban Jata Hai Lyrics” संजू शर्मा जी के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।
Kisi Ki Naiya Ka Majhi Ban Jata Hai Lyrics
किसी की नैया का, माझी बन जाता है,
किसी के जीवन का, साथी बन जाता है,
जो प्यार करता है, उसका बन जाता है,
किसी की नैया का, माझी बन जाता है।।
श्याम ही नैया, श्याम ही माझी,
इसकी राजा में, दुनिया राजी,
इसकी दया से तो, साहिल मिल जाता है,
जो याद करता है, उसका हो जाता है,
जो प्यार करता है,उसका बन जाता है,
किसी की नईया का,माझी बन जाता है।।
जिसने बनाया, कन्हैया को साथी,
जीवन में उसके, विपदा ना आती,
विपदा से पहले, ये खुद आ जाता है,
जो याद करता है, उसका हो जाता है,
जो प्यार करता है, उसका बन जाता है,
किसी की नईया का, माझी बन जाता है।।
‘संजू’ कन्हैया, प्रेम का भूखा,
मेरे साँवरे की, प्रेम ही पूजा,
ये प्रेम के खातिर, कुछ भी कर जाता है,
जो याद करता है, उसका हो जाता है,
जो प्यार करता है, उसका बन जाता है,
किसी की नईया का, माझी बन जाता है।।
किसी की नैया का, माझी बन जाता है,
किसी के जीवन का, साथी बन जाता है,
जो प्यार करता है, उसका बन जाता है,
किसी की नईया का, माझी बन जाता है।।

Kisi Ki Naiya Ka Majhi Ban Jata Hai PDF
हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “Kisi Ki Naiya Ka Majhi Ban Jata Hai Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Kisi Ki Naiya Ka Majhi Ban Jata Hai Lyrics” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।
सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।