कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “जागो बंसीवारे ललना जागो बंसीवारे लिरिक्स | Jaago Bansiware Lalna Jaago Bansiware Lyrics” जानकी जी के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।
Jaago Bansiware Lalna Jaago Bansiware Lyrics
जागो बंसीवारे ललना जागो बंसीवारे ललना जागो मोरे प्यारे,
रजनी बीती भोर भयो है घर घर खुले किवाड़े ।
गोपी दही मथत सुनियत है कंगना की झनकारे।।
उठो लालजी भोर भयो है सुर नर ठाड़े द्वारे ।
ग्वालबाल सब करत कोलाहल जय जय शब्द उचारे ।।
माखन रोटी हाथ में लीजे गौअन के रखवारे ।
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर शरण आया को तारे ।।
नंद बाबाजी को छैया,
नंद बाबाजी को छैया वाको नाम है कन्हैया ।
कन्हैया कन्हैया रे ,
बड़ो गेंद को खिलैया आयो आयो रे कन्हैया ।
कन्हैया कन्हैया रे ।।
काहे की गेंद है काहे का बल्ला,
गेंद मे काहे का लागा है छल्ला।
कौन ग्वाल ये खेलन आये ,
खेलें ता ता थैया ओ भैया ।।
कन्हैया कन्हैया रे ।।
रेशम की गेंद है चंदन का बल्ला,
गेंद में मोतियां लागे हैं छल्ला ।
सुघड़ मनसुखा खेलन आये,
बृज बालन के भैया कन्हैया ।।
कन्हैया कन्हैया रे ।।
नीली यमुना है नीला गगन है,
नीले कन्हैया नीला कदम्ब है ।
सुघड़ श्याम के सुघड़ खेल में ,
नीले खेल खिलैया ओ भैया ।।
कन्हैया कन्हैया रे ।।

हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “जागो बंसीवारे ललना जागो बंसीवारे लिरिक्स | Jaago Bansiware Lalna Jaago Bansiware Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “ Jaago Bansiware Lalna Jaago Bansiware ” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।
सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।