गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला लिरिक्स | Guru Aisa Na Barambar Mila Lyrics

गुरुदेव भजन गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला लिरिक्स | Guru Aisa Na Barambar Mila Lyrics” – महावीर शर्मा जी के द्वारा गाया गया है। इस भजन में गुरु की भक्ति की महिमा का बखान किया गया है।


Guru Aisa Na Barambar Mila Lyrics

जीवन तो हमें कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला,
हम भी कुछ करम कमा लेते,
अवसर ना हमें हर बार मिला,
जीवन तो हमे कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला।।

जो जनम जनम से बिछड़ा था,
इस जनम में आकर अब है मिला,
अब तर जाएंगे भव सागर,
इस बार जो तुमने थाम लिया,
जीवन तो हमे कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला।।

गोविन्द कृपा इस बार हुई,
जो साथ तुम्हारा पाया है,
मैं बड़भागी मेरा भाग्य जगा,
नारायण नर अवतार मिला,
जीवन तो हमे कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला।।

इस भ्रम के गहरे सागर में,
बिन तेरे कुछ नहीं है मेरा,
मेरा ध्यान भी तू मेरा ज्ञान भी तू,
जित देखा तेरा रूप मिला,
जीवन तो हमे कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला।।

जीवन तो हमें कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला,
हम भी कुछ करम कमा लेते,
अवसर ना हमें हर बार मिला,
जीवन तो हमे कई बार मिला,
गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला।।

गुरुदेव के भजन :

Guru Aisa Na Barambar Mila Lyrics

हमें उम्मीद है की गुरुभक्तो को यह आर्टिकल “गुरु ऐसा ना बारम्बार मिला भजन लिरिक्स | Guru Aisa Na Barambar Mila Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “ Guru Aisa Na Barambar Mila Lyrics ” के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी