दिल में ना जाने सतगुरु लिरिक्स | Dil Me Na Jane Satguru Lyrics

गुरुदेव भजन “दिल में ना जाने सतगुरु लिरिक्स | Dil Me Na Jane Satguru Lyrics” – गुरु भक्त के द्वारा गाया गया है। इस भजन में गुरु की भक्ति की महिमा का बखान किया गया है।


Dil Me Na Jane Satguru Lyrics

दिल में ना जाने सतगुरु,
क्या रंग भर दिया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा,
इकरार कर लिया है।।

जिस दिन से पी लिया है,
तेरे नाम का यह प्याला,
मुझको खबर नहीं है,
मेरा दिल किधर गया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा,
इकरार कर लिया है।।

तूने हाथ जिसका थामा,
बंदा बना प्रभु का,
हुई नज़र जिस पे तेरी,
समझो के तर गया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा,
इकरार कर लिया है।।

तेरी चरण धूलि जब से,
मस्तक को छू गयी है,
मेरी तकदीर बदल गयी है,
जीवन सवार गया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा,
इकरार कर लिया है।।

दिल में ना जाने सतगुरु,
क्या रंग भर दिया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा,
इकरार कर लिया है।।

यह भी जानें :

Dil Me Na Jane Satguru Lyrics

हमें उम्मीद है की गुरुभक्तो को यह आर्टिकल “दिल में ना जाने सतगुरु लिरिक्स | Dil Me Na Jane Satguru Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Dil Me Na Jane Satguru Lyrics” के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी