आओ महिमा गाए भोले नाथ की हिंदी भजन लिरिक्स | Aao Mahima Gaye Bholenath Ki Lyrics

भगवान शिव का भजन “आओ महिमा गाए भोले नाथ की हिंदी भजन लिरिक्स | Aao Mahima Gaye Bholenath Ki Lyrics” अनुराधा पौडवाल जी के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।


Aao Mahima Gaye Bholenath Ki Lyrics

आओ महिमा गाए भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की।।

भोले नाथ की जय,
शम्भू नाथ की जय,
गौरी नाथ की जय,
दीना नाथ की जय।
आओ महिमा गाए भोले नाथ की।।

मुख पर तेज है,
अंग भभूती,
गले सर्प की माला,
माथे चन्द्रमा,
जटा में गंगा,
शिव का रूप निराला,
अन्तर्यामी सबका स्वामी,
भक्तो का रखवाला
तीन लोको में बाट रहा है
ये दिन रात उजाला,
जय बोलो जय बोलो,
भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की।

भोले नाथ की जय,
शम्भू नाथ की जय,
गौरी नाथ की जय,
दीना नाथ की जय।
आओ महिमा गाए भोले नाथ की।।

पी के भंग तरंग में जब जब,
भोला शंकर आए,
हाथ में अपने डमरू लेकर,
नाचे और नचाये,
जो भी श्रध्दा और भक्ति की,
मन में ज्योत जगाये,
मेरा भोला शंकर उस पर,
अपना प्यार लुटाये,
जय बोलो जय बोलो,
भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की।

भोले नाथ की जय,
शम्भू नाथ की जय,
गौरी नाथ की जय,
दीना नाथ की जय।
आओ महिमा गाए भोले नाथ की।।

भव पार लगते शिव भोले,
बिगड़ी बनाते ये शिव भोले,
कष्ट निवारे ये शिव भोले,
दुःख दूर करे ये शिव भोले,
जय बोलो दीनानाथ की,
जय बोलो गौरीनाथ की,
जय बोलो बद्रीनाथ की,
जय बोलो शम्भूनाथ की,

है सबसे न्यारे शिव भोले,
है डमरू धरी शिव भोले,
भोले भंडारी शिव भोले,
जय बोलो दीनानाथ की,
जय बोलो गौरीनाथ की,
जय बोलो बद्रीनाथ की,
जय बोलो शम्भूनाथ की,
भव पार लगते शिव भोले,
बिगड़ी बनाते शिव भोले,
कष्ट निवारे शिव भोले,
दुःख दूर करे ये शिव भोले।

आओ महिमा गाए भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की।।

भोले नाथ की जय,
शम्भू नाथ की जय,
गौरी नाथ की जय,
दीना नाथ की जय।
आओ महिमा गाए भोले नाथ की।।

Aao Mahima Gaye Bholenath Ki Lyrics


हमें उम्मीद है की भगवान शिव के भक्तो को यह आर्टिकल “आओ महिमा गाए भोले नाथ की हिंदी भजन लिरिक्स | Aao Mahima Gaye Bholenath Ki Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Aao Mahima Gaye Bholenath Ki Lyrics” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी