तेरी बंसी पे जाऊं बलिहार रसिया भजन लिरिक्स | Teri Bansi Pe Jau Balihar Rasiya Lyrics

कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “तेरी बंसी पे जाऊं बलिहार रसिया भजन लिरिक्स | Teri Bansi Pe Jau Balihar Rasiya Lyrics” देवकीनंदन ठाकुर जी के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।


Teri Bansi Pe Jau Balihar Rasiya Lyrics

तेरी बंसी पे जाऊं बलिहार रसिया,
मैं तो नाचुँगि बीच बजार रसिया।।

ओढ़ के आई मैं तो लाल चुनारिया,
मटकी उठा के मैं तो बनी रे गुजरिया,
मैं तो कर आई सोलह श्रृंगार रसिया,
मैं तो नाचूंगी बीच बजार रसिया।।

तेरे लिये मैंने सब जग छोड़ा,
प्यारा सा रिश्ता मैंने तुझसे जोड़ा,
हो गया है तुमसे तो प्यार रसिया,
मैं तो नाचूंगी बीच बजार रसिया।।

तेरे पीछे मैं तो आई रे अकेली,
बड़े गोप की नयी नवेली,
आई हूँ करने मनोहार रसिया,
मैं तो नाचूंगी बीच बाज़ार रसिया।।

जब से लगी है तेरी लगनवा,
बिसर गयो मोहे घर आंगनवा,
मैं तो छोड़ आई सारा संसार रसिया,
मैं तो नाचूंगी बीच बाज़ार रसिया।।

तेरी बंसी पे जाऊं बलिहार रसिया,
मैं तो नाचुँगि बीच बजार रसिया।।

Teri Bansi Pe Jau Balihar Rasiya Lyrics

हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “तेरी बंसी पे जाऊं बलिहार रसिया भजन लिरिक्स | Teri Bansi Pe Jau Balihar Rasiya Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Teri Bansi Pe Jau Balihar Rasiya Lyrics” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी