राम भजले रे जरा लिरिक्स | Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani Lyrics

मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम का भजन “राम भजले रे जरा लिरिक्स | Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani Lyrics” – अनूप मिश्रा जी के द्वारा गाया गया है। इस भजन में राम भक्ति की महिमा का बखान किया गया है।


Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani Lyrics

राम भजले रे जरा, ये बीते जिंदगानी,
राम नाम सांचा है, भजले नाम प्राणी।।

वादा प्रभु से, करके जो आया,
जग में आकर, तू बिसराया,
प्रभु की अमानत, पड़ेंगी लौटानी,
राम भजलें रे जरा, ये बीते जिंदगानी।।

ऐसा मौका, फिर न मिलेगा,
आज है कल, ये भी न रहेगा,
राम नाम की, फेरो माला,
यम से पड़ेगा, फिर न पाला,
यम की मार, पड़ेंगी न खानी,
राम भजलें रे जरा, ये बीते जिंदगानी।।

कलियुग केवल, नाम अधारा,
सुमरि सुमरि नर, उतरहिं पारा,
वैद शास्त्रों की ‘शिव’, अमर है यह वाणी,
राम भजलें रे जरा, ये बीते जिंदगानी।।

नाम प्रभु का, जो न भजेंगे,
तो भव से हम, कैसे तरेंगे,
मुश्किल से, मानुष तन पाया,
लेकिन फिर भी, नाम न ध्याया,
राम भजलें रे जरा, ये बीते जिंदगानी।।

राम भजले रे जरा, ये बीते जिंदगानी,
राम नाम सांचा है, भजले नाम प्राणी।।

Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani Lyrics

Ram Bhajle Re Jara Lyrics PDF


हमें उम्मीद है की श्री राम के भक्तो को यह आर्टिकल “राम भजले रे जरा ये बीते जिंदगानी लिरिक्स | Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। ‘राम भज ले प्राणी अवसर बीता जावे रे Lyrics | Ram Bhajle Re Jara Ye Bite Zindgani Lyrics | राम भज ले प्राणी या लिरिक्स” भजन के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी