मोहे होरी में कर गयो तंग लिरिक्स | Mohe Holi Me Kar Gayo Tang Lyrics

कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “मोहे होरी में कर गयो तंग लिरिक्स | Mohe Holi Me Kar Gayo Tang Lyrics” चित्र विचित्र जी महाराज के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।


Mohe Holi Me Kar Gayo Tang Lyrics

के फागुण महीना लगत ही,
हिया मोरा उमंग में,
होरी खेले सांवरा,
श्री राधा जी के संग में

मोहे होरी में कर गयो तंग,
ये रसिया माने ना मेरी,
माने ना मेरी, माने ना मेरी,
मोहे होरी में कर गयो तंग,
ये रसिया माने ना मेरी।

ग्वाल बालन संग घेर लई मोहे,
एकली जान के,
भर भर मारे रंग पिचकारी मेरे,
सन्मुख तान के,
या ने ऐसो, या ने ऐसो,
या ने ऐसो मचायो हुड़दंग,
ये रसिया माने ना मेरी,
मोहे होरी में कर गयो तंग,
ये रसिया माने ना मेरी।

जित जाऊँ मेरे पीछे डोले,
जान जान के अटके,
ना माने होरी में कहूं की ये तो,
गलिन गलिन में मटके,
ना ऐ होरी, ना ऐ होरी,
ना ऐ होरी खेलन को ढंग,
ये रसिया माने ना मेरी,
मोहे होरी में कर गयो तंग,
ये रसिया माने ना मेरी।

रंग बिरंगे चित्र विचित्र,
बनाए दिए होली में,
पिचकारी में रंग रीत गयो,
भर ले कमोरी ते,
पागल ने पागल ने,
पागल ने छनाय दई भंग,
ये रसिया माने ना मेरी,
मोहे होरी में कर गयो तंग,
ये रसिया माने ना मेरी।

मोहे होरी में कर गयो तंग,
ये रसिया माने ना मेरी,
माने ना मेरी, माने ना मेरी,
मोहे होरी में कर गयो तंग,
ये रसिया माने ना मेरी।

Mohe Holi Me Kar Gayo Tang Lyrics

हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “मोहे होरी में कर गयो तंग लिरिक्स | Mohe Holi Me Kar Gayo Tang Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “मोहे होरी में कर गयो तंग लिरिक्स | Mohe Holi Me Kar Gayo Tang Lyrics” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी