बोल पिंजरे का तोता राम लिरिक्स | Bol Pinjare Ka Tota Ram Lyrics

मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम का भजन “बोल पिंजरे का तोता राम लिरिक्स | Bol Pinjare Ka Tota Ram Lyrics” – अनूप जलोटा जी के द्वारा गाया गया है। इस भजन में राम भक्ति की महिमा का बखान किया गया है।


बोल पिंजरे का तोता राम लिरिक्स
Bol Pinjare Ka Tota Ram Lyrics

बोल पिंजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पिंजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,

प्रभु की भक्ति सुबह के जैसी,
माया है एक ढलती शाम,
दुविधा में ना दोऊ जाए,
माया मिले ना तुझको राम,
तू चुन ले भक्ति अभिराम,
तू चुन ले भक्ति अभिराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पींजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे

चंचल मन को केंद्रित कर दे,
श्री हरी जी के चरणों में,
भोग विलास में समय गँवा मत,
कुछ भी नहीं है सपनो में,
छोड़ आलस सकल विश्राम,
छोड़ आलस सकल विश्राम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पींजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे

भजन के रस का अमृत पीकर,
भक्ति की शक्ति तू ले ले,
अपने मानुष तन जीवन को,
प्राणी यहाँ सफल कर ले,
करले आवागम को प्रणाम,
करले आवागम को प्रणाम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पींजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे

इस दुनिया ने बन्दे तेरा,
कहीं नहीं ठिकाना है,
एक दिन पिंजरा छोड़ के पंछी,
दूर बहुत उड़ जाना है,
उड़के के जाना है प्रभु के धाम,
उड़के के जाना है प्रभु के धाम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे,
बोल पींजरे का तोता राम,
हरे राम राधेश्याम सियाराम रे

Bol Pinjare Ka Tota Ram Lyrics

हमें उम्मीद है की श्री राम के भक्तो को यह आर्टिकल “बोल पिंजरे का तोता राम लिरिक्स | Bol Pinjare Ka Tota Ram Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। ‘Bol Pinjare Ka Tota Ram Lyrics‘ भजन के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी