बंसी बजा के मेरी निंदिया चुराई लिरिक्स | Bansi Bajake Meri Nindiya Churai Lyrics

कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “बंसी बजा के मेरी निंदिया चुराई लिरिक्स | Bansi Bajake Meri Nindiya Churai Lyrics” अनूप जलोटा जी का गाया हुआ है। इस भजन में बताया गया है की भक्तो को श्याम की सभी बाते कितनी प्यारी लगती है। 


Bansi Bajake Meri Nindiya Churai Lyrics

बंसी बजा के मेरी निंदिया चुराई,
लाडला कन्हैया मेरा कृष्ण कन्हाई,
कुञ्ज गली में ढूंढें तुम्हे राधा प्यारी,
कहाँ गिरधारी मेरे कहाँ गिरधारी।। 

आँख मिचौली काहे खेले तु कान्हा,
पलके बिछाए बैठी तेरी में राधा,
काश में तेरी बन जाती बंसुरिया,
अधरों से तेरे लग जाती में सांवरिया,
नैना निहारे पन्थ आओ मुरारी, 
कहाँ गिरधारी मेरे कहाँ गिरधारी।

याद जो आये मोहे पल महारास के,
थिरके पायलिया मृदंग ताल पे,
जितनी गोपिया उतने गोविन्दा,
कण कण में हे जेसे भगवंता,
पल ना पड़े अब कान्हा पल पल भारी,
कहा गिरधारी मेरे कहा गिरधारी।। 

बंसी बजा के मेरी निंदिया चुराई,
लाडला कन्हैया मेरा कृष्ण कन्हाई,
कुञ्ज गली में ढूंढें तुम्हे राधा प्यारी,
कहाँ गिरधारी मेरे कहाँ गिरधारी।।

Bansi Bajake Meri Nindiya Churai Lyrics

Bansi Bajake Meri Nindiya Churai Lyrics PDF


हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “बंसी बजा के मेरी निंदिया चुराई लिरिक्स | Bansi Bajake Meri Nindiya Churai Lyrics” + Video + Audio बहुत पसंद आया होगा। Bansi Bajake Meri Nindiya Churai Lyrics” के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी