मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम का अति पावन भजन “सीता राम सीता राम कहिये जाहि विधि राखे लिरिक्स – Sita Ram Sita Ram Kahiye Lyrics” – पूज्य राजन जी के द्वारा गाया गया है। इस भजन में राम भक्ति की महिमा का बखान किया गया है।
Sita Ram Sita Ram Kahiye Lyrics
सीता राम सीता राम सीता राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
मुख में हो राम नाम राम सेवा हाथ में
तू अकेला नाहिं प्यारे राम तेरे साथ में
विधि का विधान जान हानि लाभ सहिये,
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीता राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा,
होगा प्यारे वोही जो श्री रामजी को भायेगा
फल की आशा त्याग कर्म करते रहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीता राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
ज़िन्दगी की डोर सौंप हाथ दीनानाथ के
महलों मे राखे चाहे झोंपड़ी मे वास दे
धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
सीता राम सीता राम सीता राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
आशा एक रामजी से दूजी आशा छोड़ दे
नाता एक रामजी से दूजे नाते तोड़ दे
साधु संग राम रंग अंग अंग रंगिये
काम रस त्याग प्यारे राम रस पहीये
सीता राम सीता राम सीता राम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये
हमें उम्मीद है की श्री राम केभक्तो को यह आर्टिकल “सीता राम सीता राम कहिये जाहि विधि राखे लिरिक्स – Sita Ram Sita Ram Kahiye Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। ‘Sita Ram Sita Ram Kahiye‘ भजन के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।
सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।