कैसे करूँ शुक्रिया भजन लिरिक्स | Kaise Karun Shukriya Bhajan Lyrics

कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “कैसे करूँ शुक्रिया भजन लिरिक्स | Kaise Karun Shukriya Bhajan Lyrics” चित्र विचित्र जी के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।


Kaise Karun Shukriya Bhajan Lyrics

कैसे करूँ शुक्रिया,
इतना दिया है दाता,
झोली में ना समाता,
किरपा पे तेरी जिया,
कैसे करूँ शुक्रिया।।

मेरी राहो में थे जितने कांटे,
तूने उन्हें फूल बनाया,
गम के अंगारे बरस रहे थे,
तूने करी शीतल छाया,
गिरने दिया ना तूने,
मुझको संभाला तूने,
आकर थाम लिया, शुक्रिया,
कैसे करूँ शुक्रिया।।

सारी दुनिया ने ठुकराया,
तूने मुझे चरणों से लगाया,
डूबने ना पायी जीवन नैया,
तूने मुझे पार लगाया,
करी नही पल की देरी,
बिगड़ी बनाई मेरी,
ऐसा उपकार किया, शुक्रिया,
कैसे करूँ शुक्रिया।।

ओ मेरे बांके बिहारी,
नज़र कृपा की ऐसी करदी,
दूर हुई सब विपदा मेरी,
खुशियो से झोली भरदी,
चित्र विचित्र को अपना बनाकर तूने,
इतना प्यार दिया, शुक्रिया,
कैसे करूँ शुक्रिया।।

कैसे करूँ शुक्रिया,
इतना दिया है दाता,
झोली में ना समाता,
किरपा पे तेरी जिया,
कैसे करूँ शुक्रिया।।

Kaise Karun Shukriya Bhajan Lyrics

हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “कैसे करूँ शुक्रिया भजन लिरिक्स | Kaise Karun Shukriya Bhajan Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “ Kaise Karun Shukriya Bhajan Lyrics ” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी