भगवान शिव का भजन “क्या खिलाया जाये बोल भोलेनाथ लिरिक्स | Kya Khilaya Jaye Bol Bholenath Lyrics” लखबीर सिंह लक्खा जी के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।
Kya Khilaya Jaye Bol Bholenath Lyrics
क्या खिलाया जाये,
तुझे क्या पिलाया जाए,
बोल भोलेनाथ तुझे,
क्या भोग लगाया जाए।।
आप खुश हो जाये, मै वो ही मंगवा दु,
अक धतुरे कि बूटी बोलो पिसवा दु,
बोलो भोलेजी बोलो,
जरा अंखिया तो खोलो,
भांग घुटवा दु,
किशमिश डाली जाये,
बादाम मिलाया जाये,
बोल भोलेनाथ तुझे,
क्या भोग लगाया जाए।।
बर्फी रबड़ी कलाकन्द भी आ जाये,
हलवा पूरी कहो तो अभी बन जये,
खिर चुरमे के साथ, बोलो हे भोलेनाथ,
और क्या लाउं,
दहि मंगाया जाये,
रायता बनवाया जाये,
बोल बाबा बोल तुझे,
क्या भोग लगाया जाए।।
आम अमरुद खाओ बाबा खरबूजा,
सेब संतरा अनार लेलो तरबुजा,
काले अंगुर प्यारे संग मे आलु बुखारे,
पियो रुहे अफ़्जा,
दुध चढाया जाये,
जो तेरे मन को भाए,
बोल बाबा बोल तुझे,
क्या भोग लगाया जाए।।
गंगा के जल की कावड़ भी में लाउ,
बढे प्रेम से भोलेजी तुम्हे नहलाउ,
बोलु बम बम का नारा, जो लगे तुझको प्यारा,
फ़ुल बरसाउ,
भस्म रमाइ जाये,
फ़िर शंख बजाया जाये,
बोल भोलेनाथ तुझे,
क्या भोग लगाया जाए।।
क्या खिलाया जाये,
तुझे क्या पिलाया जाए,
बोल भोलेनाथ तुझे,
क्या भोग लगाया जाए।।
Kya Khilaya Jaye Bol Bholenath PDF
हमें उम्मीद है की भगवान शिव के भक्तो को यह आर्टिकल “क्या खिलाया जाये बोल भोलेनाथ लिरिक्स | Kya Khilaya Jaye Bol Bholenath Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Kya Khilaya Jaye Bol Bholenath Lyrics” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।
सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।