ज़री की पगड़ी बाँधे सुंदर आँखो वाला लिरिक्स | Jari Ki Pagdi Bandhe Sundar Aankho Wala Lyrics

श्याम बाबा का एक अद्बुध भजन “ज़री की पगड़ी बाँधे सुंदर आँखो वाला लिरिक्स | Jari Ki Pagdi Bandhe Sundar Aankho Wala Lyrics” किसी भक्त के द्वारा गाया हुआ है। इनकी भक्ति से श्याम जी की कृपा बनी रहती है। बाबा श्याम अपने भक्तो पर अपना आशीर्वाद बनाये रखते है।


Jari Ki Pagdi Bandhe Sundar Aankho Wala Lyrics

ज़री की पगड़ी बाँधे, सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे प्यारा ।
ज़री की पगड़ी बाँधे…

कानों में कुण्डल साजे, सिर मोर मुकुट विराजे,
सखियाँ पगली होती, जब – जब होठों पे बंशी बाजे ।
हैं चंदा यह सांवरा, तारे हैं ग्वाल बाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे प्यारा ॥

लट घुँघरे बाल, तेरे कारे कारे बाल,
सुन्दर श्याम सलोना तेरी टेडी मेडी चाल ।
हवा में सर – सर करता तेरा पीताम्बर मतवाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे प्यारा ॥

मुख पे माखन मलता, तू बल घुटने के चलता,
देख यशोदा भाग्य को देवों का मन जलता ।
माथे पे तिलक सोहे आँखों में काज़ल डारा,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे प्यारा ॥

तू जब बंशी बजाए तब मोर भी नाच दिखाए,
यमुना में लहरें उठती और कोयल भी कू – कू गाए ।
हाथ में कँगन पहने और गल वैजयंती माला,
कितना सुंदर लागे बिहारी कितना लागे प्यारा ॥

Jari Ki Pagdi Bandhe Sundar Aankho Wala Lyrics

हमें उम्मीद है की श्याम जी के भक्तो को यह आर्टिकल “ज़री की पगड़ी बाँधे सुंदर आँखो वाला लिरिक्स | Jari Ki Pagdi Bandhe Sundar Aankho Wala Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Jari Ki Pagdi Bandhe Sundar Aankho Wala Lyrics” भजन के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी