Chal Tu Vindhyachal Dham Re Lyrics


Chal Tu Vindhyachal Dham Re Lyrics

करने माँ दर्शन चल तू विंध्याचल धाम रे
विंध्यावासनी माँ सच कर दे ख्वाब तमाम रे
आये नवराते बस लगा ले माँ का ध्यान रे
विंध्यावासनी माँ सच कर दे ख्वाब तमाम रे

बहती यहाँ पे गंगा मैया की धारा
वरदानी मैया ने सबको है तारा
माँ के सिद्धपीठ की महिमा निराली
दामन यहाँ रहता ना किसी का खाली रे

हाथो को जोड़े माँ का कर ले गुणगान रे
विंध्यावासनी माँ सच कर दे ख्वाब तमाम रे

माता कल्याणी है अष्टभुजी रानी रे बैठी
ऊँचे पर्वत मेरी अम्बे माँ कल्याणी रे
काली खो में देती दर्शन देवी महाकाली माँ
सबके दुःख संकट को नाश करने वाली माँ

पूरी मुरादे होगी ले बस माँ का नाम रे
विंध्यावासनी माँ सच कर दे ख्वाब तमाम रे
करने माँ दर्शन चल तू विंध्याचल धाम रे
विंध्यावासनी माँ सच कर दे ख्वाब तमाम रे

आये नवराते बस लगा ले माँ का ध्यान रे
विंध्यावासनी माँ सच कर दे ख्वाब तमाम रे

Chal Tu Vindhyachal Dham Re Lyrics

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी