सुन बरसाने वाली गुलाम तेरो बनवारी राधा भजन लिरिक्स | Sun Barsane Vali Gulaam Tero Banvari Radha Bhajan Lyrics

राधा जी का भजन “सुन बरसाने वाली गुलाम तेरो बनवारी राधा भजन लिरिक्स | Sun Barsane Vali Gulaam Tero Banvari Radha Bhajan Lyrics” मनीष तिवारी जी के द्वारा गाया हुआ है। इस भजन में राधा जी के भक्त माँ राधा से अपना आशीर्वाद बनाये रखने की प्रार्थना करते है।


Sun Barsane Vali Gulaam Tero Banvari Radha Bhajan Lyrics

दोहा
राधा मेरी स्वामिनी,
मैं राधा को दास,
जनम जनम मोहे दीजियो,
वृन्दावन को वास।

सुन बरसाने वाली,
गुलाम तेरो बनवारी,
गिरधारी मेरो गिरधारी,
गिरधारी मेरो गिरधारी,
ओ बरसाने वाली,
गुलाम तेरो बनवारी।।

तेरी पायलीया पे बाजे मुरलीया,
छम छम नाचे गिरधारी,
गुलाम तेरो बनवारी।।

चंद्र से चेहरे पे बड़ी बड़ी अंखिया,
लट लटके घुँगरालि,
गुलाम तेरो बनवारी।।

बड़ी बड़ी अँखियन मे,
झीनो झीनो कजरौ,
घायल कुंज बिहारी,
गुलाम तेरो बनवारी।।

व्रँदावन के राजा होकर,
छाछ पे नाचे मुरारी,
गुलाम तेरो बनवारी।।

वृंदावन की कुंज गलीन मे,
रास रचावे गिरधारी,
गुलाम तेरो बनवारी।।

क़दम की डाल पे झूला पड़ा है,
झोटा देय बिहारी,
गुलाम तेरो बनवारी।।

सुन बरसाने वाली,
गुलाम तेरो बनवारी,
गिरधारी मेरो गिरधारी,
गिरधारी मेरो गिरधारी,
ओ बरसाने वाली,
गुलाम तेरो बनवारी।।

Sun Barsane Vali Gulaam Tero Banvari Radha Bhajan Lyrics

हमें उम्मीद है की राधा रानी के भक्तो को यह आर्टिकल “सुन बरसाने वाली गुलाम तेरो बनवारी राधा भजन लिरिक्स | Sun Barsane Vali Gulaam Tero Banvari Radha Bhajan Lyrics“+ Video + Audio बहुत पसंद आया होगा। “Sun Barsane Vali Gulaam Tero Banvari Radha Bhajan Lyrics” भजन पर आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी