श्याम रंग मन भायो लिरिक्स | Shyam Rang Man Bhayo Lyrics

कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “श्याम रंग मन भायो लिरिक्स | Shyam Rang Man Bhayo Lyrics” जया किशोरी जी के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।


Shyam Rang Man Bhayo Lyrics

दीवानी मैं श्याम की,
मुरली के तान की,
बाजी जो मुरलिया ऐसी,
सुध नहीं प्राण की,

भायो रे भायो रे भायो रे,
भायो रे भायो रे भायो रे,

श्याम रंग मन भायो,
श्याम रंग मन भायो मेरे,
श्याम तन मन छायो,
श्याम रंग मन भायो मेरे।।

श्याम पिया की बन के जोगनिया,
रंग गयी उस रंग में,
जग संसार निगोडा लागे,
श्याम बसे अंग में,
राधा के संग में,

मस्तानी मैं श्याम की,
राधे कृष्णा नाम की,
सावरी सलोनी सूरत,
मेरे घनश्याम की,

भायो रे भायो रे भायो रे,
भायो रे भायो रे भायो रे,

श्याम रंग मन भायो,
श्याम रँग मन भायो,
श्याम तन मन छायो,
श्याम रंग मन भायो मेरे।।

श्याम ही तन में,
श्याम ही मन में,
श्याम ही जीवन में,
श्याम की धुन में,
छम छम नाचू,
बावरिया बन के,
पायलिया खनके,

मतवारी मैं श्याम की,
माला हरी नाम की,
गले में विराजू जैसे,
झटा गूँज माल की,

भायो रे भायो रे भायो रे,
भायो रे भायो रे भायो रे,

श्याम रंग मन भायो,
श्याम रँग मन भायो,
श्याम तन मन छायो,
श्याम रँग मन भायो मेरे।।

याद में तेरी ओ साँवरिया,
दिन बीते और रैन,
प्यास बुझेगी कब इस मन की,
कब आएगा चैन,
बरसत तुम बिन नैन,

श्याम मेरा यार है,
श्याम दिलदार है,
आँधी किसी लाकड़ी का,
श्याम आधार है,

भायो रे भायो रे भायो रे,
भायो रे भायो रे भायो रे,

श्याम रँग मन भायो,
श्याम रँग मन भायो,
श्याम तन मन छायो,
श्याम रँग मन भायो मेरे।।

ना जप जानू,
ना तप जानू,
ना भक्ति का मोल,
मेरे गिरिधर,
मैं गिरिधर की
बात जया अनमोल,
सावरिया कुछ बोल,

सावरे का साथ है
सावरे का हाथ है
मेरे सा दीन कोई
वो दीनो का नाथ है

भायो रे भायो रे भायो रे,
भायो रे भायो रे भायो रे,

श्याम रंग मन भायो,
श्याम रँग मन भायो,
श्याम तन मन छायो,
श्याम रँग मन भायो मेरे।।

Shyam Rang Man Bhayo Lyrics

हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “श्याम रंग मन भायो लिरिक्स | Shyam Rang Man Bhayo Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Shyam Rang Man Bhayo Lyrics” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी