सताओ ना हमें लोगों हमें दिल की बीमारी है भजन लिरिक्स | Satao Na Hame Logo Hame Dil Ki Bimari Hai Lyrics

कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “सताओ ना हमें लोगों हमें दिल की बीमारी है भजन लिरिक्स | Satao Na Hame Logo Hame Dil Ki Bimari Hai Lyrics” कृष्ण भक्त के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।

Satao Na Hame Logo Hame Dil Ki Bimari Hai Lyrics

सताओ ना हमें लोगो हमें दिल की बीमारी है,
हमारा वैध दुनियां में वो बाँके बिहारी है।।

उसी ने दर्द दे कर मेरा ये हाल कर डाला,
लगाया रोग अब ऐसा मुझे बेहाल कर डाला,
दवा देगा वही आ के उसी की इंतज़ारी है,
सताओ न हमें लोगों हमें दिल की बीमारी है।।

मेरे अपनों में है मोहन मेरे सपनों में हैं मोहन
जिधर भी देखती हूँ मैं नज़र आते हैं मनमोहन
उसी के नाम की देखो चढ़ी मुझको खुमारी है
सताओ न हमें लोगो हमें दिल की बीमारी है।।

यहीं गम है की अब तक देखने वो क्यूँ नहीं आया
हुयी क्या भूल हमसे श्याम ने जो मुझको बिसराया
नहीं मारा नहीं छोड़ा गजब का वो शिकारी है
सताओ ना हमे लोगों हमें दिल की बीमारी है।।

दिखा जलवा लगा कर रोग जाने कहाँ गया दिलबर
ना दिल की दिल में रह जाये ज़रा तो देख लो आ कर
नब्ज एक बार तो देखो यही विनती हमारी है
सताओ ना हमें लोगो हमें दिल की बीमारी है।।

सताओ ना हमे लोगो हमें दिल की बीमारी है,
हमारा वैध दुनियां में वो बाँके बिहारी है।।

Satao Na Hame Logo Hame Dil Ki Bimari Hai Lyrics

हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “सताओ ना हमें लोगों हमें दिल की बीमारी है भजन लिरिक्स | Satao Na Hame Logo Hame Dil Ki Bimari Hai Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “ Satao Na Hame Logo Hame Dil Ki Bimari Hai Lyrics ” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी