साई की नगरिया जाना है रे बंदे लिरिक्स | Sai Ki Nagariya Jana Hai Re Bande Lyrics

साई बाबा का भजन “साई की नगरिया जाना है रे बंदे लिरिक्स | Sai Ki Nagariya Jana Hai Re Bande Lyrics” हरिओम शरण जी का गाया हुआ है। साई बाबा अपने भक्तो पर हमेसा कृपा बनाये रखते है।


Sai Ki Nagariya Jana Hai Re Bande Lyrics

साई की नगरिया जाना है रे बंदे ।
जाना है रे बंदे ।।

जग नाही अपना, जग नाही अपना,
बेगाना है रे बंदे ।
जाना है रे बंदे जाना है रे बंदे ।।

साई की नगरिया जाना है रे बंदे ।
जाना है रे बंदे ।।

पत्ता टूटा डारि से,
ले गयी पवन उड़ाय ।
अब के बिछुड़े ना मिलें,
दूर पड़ेंगे जाए ।।

माली आवत देखि के
कलियन करी पुकार ।
फूले फूले चुन लिए,
काल हमारी बार ।।

साई की नगरिया, जाना है रे बंदे ।
जाना है रे बंदे ।।

चलती चाकी देखि कै,
दिया कबीरा रोय ।
दुइ पाटन के बीच में,
साबुत बचा ना कोय ।।

लूट सके तो लूट ले,
सत नाम की लूट ।
पाछे फिर पछताओगे,
प्राण जाहिं जब छूट ।।

साई की नगरिया जाना है रे बंदे
जाना है रे बंदे ।।

माटी कहे कुम्हार से,
तू क्या रौंदे मोय ।
एक दिन ऐसा आयेगा,
मैं रौन्धुगी तोय ।।

लकड़ी कहे लुहार से,
तू मत जारै मोहि ।
एक दिन ऐसा होयगा,
मैं जारुंगी तोहि ।।

साई की नगरिया जाना है रे बंदे
जाना है रे बंदे ।।

बंदे तू कर बंदगी,
तो पावै दीदार ।
अवसर मानुस जन्म का,
बहुरि ना बारंबार ।।

कबीरा सोया क्या करै,
जाग ना जपै मुरारि ।
एक दिना है सोवना,
लंबे पाँव पसारि ।।

साई की नगरिया जाना है रे बंदे ।
जाना है रे बंदे ।।

साई की नगरिया जाना है रे बंदे ।
जाना है रे बंदे ।।


हमें उम्मीद है की साई बाबा के भक्तो को यह आर्टिकल “साई की नगरिया जाना है रे बंदे लिरिक्स | Sai Ki Nagariya Jana Hai Re Bande Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Sai Ki Nagariya Jana Hai Re Bande Lyrics” के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी