मेरे सर पर रखदो मईया लिरिक्स | Mere Sar Par Rakhdo Maiya Lyrics

दुर्गा माता का भजन “मेरे सर पर रखदो मईया लिरिक्स | Mere Sar Par Rakhdo Maiya Lyrics” मनीष तिवारी जी के द्वारा गाया हुआ है। दुर्गा माता का भजन, वीडियो और लिरिक्स दिया गया है।


Mere Sar Par Rakhdo Maiya Lyrics

​मेरे सर पर रखदो मईया जी,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

इस जनम में सेवा देकर,
बहुत बड़ा अहसान कीया,
तू ही साथी तू ही खिवैया,
मैंने तुझे पहचान लिया,
हम साथ रहे जन्मों तक,
हम साथ रहे जन्मों तक,
बस रखना इतनी बात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

झुलस रहें है गम की धुप में,
प्यार की छईया कर दे तू,
बिन पानी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू,
मेरा रस्ता रौशन कर दे,
मेरा रस्ता रौशन कर दे,
छायी अंधियारी रात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

देने वाली मैय्या हो तो,
धन और दौलत क्या मांगे,
साथ अगर मैय्या का हो तो,
नाम और इज्जत क्या मांगे,
मेरे जीवन में तू कर दे,
मेरे जीवन में तू कर दे,
माँ किरपा की बरसात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

मात तेरे चरणों की धूल ये,
धन दौलत से महंगी है,
एक नज़र कृपा की मैय्या,
नाम इज्जत से महंगी है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
मेरे दिल की तम्मना यही है,
करूँ सेवा तेरी दिन रात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

सुना है हमने शरणागत को,
अपने गले लगाती हो,
ऐसा हमने क्या माँगा जो,
देने से घबराती हो,
चाहे जैसे रखलो मैया,
चाहे जैसे रखलो मैया,
बस होती रहे मुलाकात,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।

​मेरे सर पर रखदो मईया जी,
अपने ये दोनों हाथ,
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ।।


हमें उम्मीद है की माँ दुर्गा के भक्तो को यह आर्टिकल “मेरे सर पर रखदो मईया लिरिक्स | Mere Sar Par Rakhdo Maiya Lyrics” + Video + Audio बहुत पसंद आया होगा। “Mere Sar Par Rakhdo Maiya Lyrics” पर आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी