कर दो ना गणपति मुझपे इतनी रहम लिरिक्स | Kar Do Na Ganpati Mujhpe Itni Raham Lyrics

भगवान गणेश “कर दो ना गणपति मुझपे इतनी रहम भजन लिरिक्स | Kar Do Na Ganpati Mujhpe Itni Raham Lyrics” हरी ॐ शरण जी के द्वारा गाया हुआ है। इस भजन में गणेश जी का अपने कारज में आमंत्रित किया जा रहा और उन्हें प्रसन्न किया जा रहा है।


Kar Do Na Ganpati Mujhpe Itni Raham Lyrics

कर दो ना गणपति मुझपे, इतनी रहम,
दर ये ना छुटे तेरा, जन्मों जन्म,
कर दों ना गणपति मुझपे, इतनी रहम।।

राणथभवर के प्यारे, त्रिनेत्र धारी,
संग में बिराजे तेरे, रिद्धि सिद्धि प्यारी,
दर्शन को मेरे, तरसे नयन,
कर दों ना गणपति मुझपे, इतनी रहम।।

इतनी तमन्ना, कर दो ना मेरी,
पूजा करूँगा, हरदम मैं तेरी,
सेवा करूँगा, जन्मों जन्म,
कर दों ना गणपति मुझपे, इतनी रहम।।

इच्छा जो मन की, मेरी पूरी करो ना,
दुख में पड़ा हूँ, दुख दूर करो ना,
रखूंगा दिल में, तेरा रणथम्ब,
कर दों ना गणपति मुझपे, इतनी रहम।।

परिवार मेरा सुनलो, तेरे हवाले,
विध्न विनाशक माँ, गिरजा के प्यारे,
रिझाएंगे भजनों से, जब तक है दम,
कर दों ना गणपति मुझपे, इतनी रहम।।

रिश्ता ये तेरा मेरा, नही जग से छिपेगा,
छाई खुशियां जीवन में, ऐसा लगेगा,
कहता ‘पारशर’ अब तो, ले लो शरण,
कर दों ना गणपति मुझपे, इतनी रहम।।

कर दो ना गणपति मुझपे, इतनी रहम,
दर ये ना छुटे तेरा, जन्मों जन्म,
कर दों ना गणपति मुझपे, इतनी रहम।।

Kar Do Na Ganpati Mujhpe Itni Raham Lyrics

हमें उम्मीद है की गणेश जी के भक्तो को यह आर्टिकल “कर दो ना गणपति मुझपे इतनी रहम भजन लिरिक्स | Kar Do Na Ganpati Mujhpe Itni Raham Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “ Kar Do Na Ganpati Mujhpe Itni Raham Lyrics ” के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी