ओ मोहन मुरली वाले तेरा प्यार माँगा है भजन लिरिक्स | Kali Kamali Wale Tera Pyar Manga Hai Lyrics

कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “ओ मोहन मुरली वाले तेरा प्यार माँगा है भजन लिरिक्स | Kali Kamali Wale Tera Pyar Manga Hai Lyrics” रजनी राजस्थानी जी के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।


| Kali Kamali Wale Tera Pyar Manga Hai Lyrics

ना धन दौलत है माँगी ना उपहार माँगा है,
ओ काली कमली वाले तेरा प्यार माँगा है,
ओ मोहन मुरली वाले तेरा प्यार माँगा है।।

इतना दे मुझे सहारा दिखला दे तेरा द्वारा,
पावन तेरे चरणों में करलूंगा नाथ गुजारा,
मेने चरणों की सेवा का अधिकार माँगा है,
ओ काली कमली वाले तेरा प्यार माँगा है,
ओ मोहन मुरली वाले तेरा प्यार माँगा है।।

जग कितना ही जोर लगाए तू बंधन में ना आये,
एक प्यार की गाँठ लगे तो तू ऊखल से बंध जाये,
बस दिल ने तेरे प्यार का संचार माँगा है,
ओ काली कमली वाले तेरा प्यार माँगा है,
ओ मोहन मूरली वाले तेरा प्यार माँगा है।।

हम सब के सामने रोए ना किसी ने आँसू धोए,
जिसको भी घाव दिखाए उसने ही शूल चुभोये,
इसलिए कन्हैया तेरा आधार माँगा है,
ओ काली कमली वाले तेरा प्यार माँगा है,
ओ मोहन मुरली वाले तेरा प्यार माँगा है।।

अब दया दीन पर कर दे तुमको ना भूलू वर दे,
रजनी गजेसिंह के दिल में में तू ज्ञान की ज्योति भर दे,
प्यासी अँखियो ने तेरा दीदार माँगा है,
ओ काली कमली वाले तेरा प्यार माँगा है,
ओ मोहन मूरली वाले तेरा प्यार माँगा है।।

ना धन दौलत है माँगी ना उपहार माँगा है,
ओ काली कमली वाले तेरा प्यार माँगा है,
ओ मोहन मुरली वाले तेरा प्यार माँगा है।।

 Kali Kamali Wale Tera Pyar Manga Hai Lyrics

हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “ओ मोहन मुरली वाले तेरा प्यार माँगा है भजन लिरिक्स | Kali Kamali Wale Tera Pyar Manga Hai Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “ Kali Kamali Wale Tera Pyar Manga Hai Lyrics ” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी