जब गाय नही होगी गोपाल कहाँ होंगे भजन लिरिक्स | Jab Gaay Nahi Hogi Gopal Kaha Honge Lyrics

कृष्ण भगवान का यह अद्बुध भजन “जब गाय नही होगी गोपाल कहाँ होंगे भजन लिरिक्स | Jab Gaay Nahi Hogi Gopal Kaha Honge Lyrics” कृष्ण भक्त के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।


Jab Gaay Nahi Hogi Gopal Kaha Honge Lyrics

जब गाय नही होगी,
गोपाल कहाँ होंगे,
हम सब इस दुनिया मे,
खुशहाल कहाँ होंगे॥

गौ माँ ने सिँघो पर,
धरती ये धारी है,
भोले शिव शंकर की,
नन्दी पे सवारी है,
नन्दी के बिना भोले,
असवार कहाँ होंगे।
जब गाय नही होगी,
गोपाल कहाँ होंगे॥

गौ माता की महिमा,
क्या तुमको बतलाऊं,
नही शक्ति है मुझमें,
मे इसको लिख पाऊ,
जब माँ ही रहेगी ना,
तो लाल कहाँ होंगे,
जब गाय नहीं होगी,
गोपाल कहाँ होंगे॥

गऊ माता की सेवा से,
सब दुःख संताप हरे।
भव सागर वह तारे,
वैतरणी पार करे।
गऊ सेवा के बिन हम,
भव पार कहां होंगे,
जब गाय नही होगी,
गोपाल कहाँ होंगे॥

मेरे कृष्ण कन्हियाँ भी,
गऊ सेवा करते है।
गऊ सेवा करने से,
गोविन्द कहाते है।
जब गाय रहेंगी ना,
गोविन्द कहां होंगे॥
जब गाय नहीं होगी,
गोपाल कहाँ होंगे॥

सब वेद पुराण भी,
गऊ महिमा गाते है।
गऊ रक्षा करने को,
भगवान भी आते है।
गऊ वंश जहाँ होगा,
भगवान वहां होंगे ॥
जब गाय नहीं होगी,
गोपाल कहाँ होंगे॥

Jab Gaay Nahi Hogi Gopal Kaha Honge Lyrics

हमें उम्मीद है की श्री कृष्ण के भक्तो को यह आर्टिकल “जब गाय नही होगी गोपाल कहाँ होंगे भजन लिरिक्स | Jab Gaay Nahi Hogi Gopal Kaha Honge Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “ Jab Gaay Nahi Hogi Gopal Kaha Honge Lyrics ” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी