Chahe Jitni Amari Aa Jaye Lyrics


Chahe Jitni Amari Aa Jaye Lyrics

चाहे जितनी अमीरी आ जाए
अभिमान दिखाना ना चाहिए
चाहे जितनी अमीरी आ जाए
अभिमान दिखाना ना चाहिए

चाहे बेटा कितना प्यारा हो
उसे सर पे चढ़ाना ना चाहिए
चाहे बेटी कितनी प्यारी हो
उसे घर घर घुमाना ना चाहिए
चाहे जितनी अमीरी आ जाए
अभिमान दिखाना ना चाहिए

चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो
उसे भेद बताना ना चाहिए
चाहे भाई कितना बैरी हो
कोई भेद छुपाना ना चाहिए
चाहे जितनी अमीरी आ जाए
अभिमान दिखाना ना चाहिए

जिस माँ ने हमको जन्म दिया
उसका दिल दुखाना ना चाहिए
जिस पिता ने हमको पाला है
उसे कभी सताना चाहिए
चाहे जितनी अमीरी आ जाए
अभिमान दिखाना ना चाहिए

Chahe Jitni Amari Aa Jaye Lyrics

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी