Chadta Suraj Dheere Dheere Dhalta Hai Dhal Jayega Lyrics

चेतावनी भजन “Chadta Suraj Dheere Dheere Dhalta Hai Dhal Jayega Lyrics” मनोज ग्वालियर जी के द्वारा गाया हुआ है। चेतावनी भजन का वीडियो और लिरिक्स दिया गया है।


Chadta Suraj Dheere Dheere Dhalta Hai Dhal Jayega Lyrics

आज जवानी पर इतराने वाले कल पछतायेगा
चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढलता है ढल जायेगा
ढल जायेगा ढल जायेगा…

तू यहाँ मुसाफिर है ये सराये फानी है
चार दिन की मेहमां ये तेरी जिंदगानी है

ज़र जमी ज़र जेवर कुछ ना साथ जायेगा
खाली हाथ आया है खाली हाथ जायेगा

जानकर भी अंजाना बन रहा है दीवाने
अपनी उम्र ए फानी पर तन रहा है दीवाने

किस कदर तू खोया है इस जहान के मेले में
तू खुदा को भुला है फंस के इस झमेले में

आज तक ये देखा है पाने वाला खोता है
जिंदगी को जो समझा जिन्दगी पे रोता है

मिटनेवाली दुनिया का एतबार करता है
क्या समझ के तू आखिर इसे प्यार करता है

अपनी अपनी फ़िक्र में जो भी है वो उलझा है
जिंदगी हकीकत में क्या है कौन समझा है

आज समझले …
आज समझले कल ये मौका हाथ न येरे आयेगा
ओ गफ़लत की नींद में सोनेवाले धोखा खायेगा
चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढलता है ढल जायेगा

मौत ने ज़माने को ये समा दिखा डाला
कैसे कैसे रुस्तम को खाक में मिला डाला

याद रख सिकंदर के हौसले तो आली थे
जब गया था दुनिया से दोनों हाथ खाली थे

कल जो तनके चलते थे अपनी शानों शौकत पर
शमा तक नही जलती आज उनकी तुरबत पर

जैसी करनी….
जैसी करनी वैसी भरनी आज किया कल पायेगा
सरको उठाकर चलनेवाले एक दिन ठोकर खायेगा
चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढलता है ढल जायेगा

मौत सबको आनी है कौन इससे छुटा है
तू फना नही होगा ये ख्याल झूठा है

साँस टूटते ही सब रिश्ते टूट जायेंगे
छिनकर तेरी दौलत तुझको भूल जायेंगे

क्यों फ़साये बैठा है जान अपनी मुश्किल में
दम का क्या भरोसा है जाने कब निकल जाये

मुट्ठी बांधके आने वाले….
मुट्ठी बांधके आने वाले हाथ पसारे जायेगा
धन दौलत जागीर से तूने क्या पाया क्या पायेगा
चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढलता है ढल जायेगा

Chadta Suraj Dheere Dheere Dhalta Hai Dhal Jayega Lyrics

Chadta Suraj Dheere Dheere Dhalta Hai Dhal Jayega Lyrics PDF


हमें उम्मीद है की चेतावनी भजन के चाहने वालो को यह आर्टिकल “Chadta Suraj Dheere Dheere Dhalta Hai Dhal Jayega Lyrics” है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। “Chadta Suraj Dheere Dheere Dhalta Hai Dhal Jayega Lyrics” के बारे में आपके क्या विचार है। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी