भगवान शिव का भजन “भोले बाबा चले हैं आज लिरिक्स | Bhole Baba Chale Hai Aaj Lyrics” अमित गोस्वामी जी के द्वारा गाया हुआ है। भजन के लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में वीडियो के साथ दिए हुए है।
Bhole Baba Chale Hai Aaj Lyrics
भोले बाबा चले हैं आज,
गौरां ब्यावन नं,
संग भूतों की लेके बारात,
गौरां बयावन नं ॥
दूल्हे राजा है निराला,
गल सर्पों की माला,
जटा में बहती गंगा मैया,
तन पे है मृग छाला ॥
देखो डमरू बजाए आज,
डम डम डमरू बजाए आज,
गौरां बयावन नं,
भोले बाबा चले हैं आज ॥
ब्रह्मा विष्णु स्वर्गलोक से,
संग देवों के आए,
शिव गण देखो मस्त मग्न हो,
झूमें नाचें गाए ॥
तीनों लोकों का लेके साथ,
तीनों लोकों का लेके साथ,
गोरां ब्यावन नं,
भोले बाबा चले हैं आज ॥
गौरा मैया बनी दुल्हनियां,
मन इच्छा वर पाए,
हाथों में वर माला लेके,
मंद मंद शर्माए ॥
संग ‘अमित’ भी आया है आज,
संग ‘अमित’ भी आया है आज,
गोरां ब्यावन नं,
भोले शंकर चलें हैं आज ॥

हमें उम्मीद है की भगवान शिव के भक्तो को यह आर्टिकल “भोले बाबा चले हैं आज लिरिक्स | Bhole Baba Chale Hai Aaj Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Bhole Baba Chale Hai Aaj Lyrics” भजन के आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।
सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।