आओ प्रेम से गुरु चरणों में लिरिक्स | Aao Prem Se Guru Charno Me Lyrics

गुरुदेव का अद्बुध भजन “आओ प्रेम से गुरु चरणों में लिरिक्स | Aao Prem Se Guru Charno Me Lyrics” संत श्री रमेश भाई ओजा जी के द्वारा गाया हुआ है। इस भजन में गुरुदेव की महिमा और उनके भक्तो के द्वारा उनके दरस पाने की प्रार्थना शामिल है।


Aao Prem Se Guru Charno Me Lyrics

आओ प्रेम से गुरु चरणों में श्रद्धा सुमन चढ़ाये हम
गुरुवर की आज्ञा में चलकर जीवन सफल बनाये हम
तन मन सब अर्पण कर गुरु को उनके ही हो जाये हम
गुरुवर की आज्ञा में चलकर जीवन सफल बनाये हम

कृपा सिंधु है बापू अपने,सबका मंगल करते है
जो भी आता शरण में इनकी,सबका दुःख ये हरते है
सद्गुरु जी की कृपा दृष्टि से भव सागर तर जाये हम
गुरुवर की आज्ञा में चलकर जीवन सफल बनाये हम

ये संसार है सपने जैसा,मिथ्या खेल यहाँ सारा
जो इसमें आसक्त हुआ वो जीवन की बाजी हारा
तारणहार गुरु ही केवल इनकी शरण में जाए हम
गुरुवर की आज्ञा में चलकर जीवन सफल बनाये हम

विषयों से अपना मन मोड़ो,ये तो है अति दुःखदायी
दिल के तार प्रभु से जोड़ो,परम सुहृद वे सुखदायी
भजन और चिंतन से प्रभु की सात्विक भक्ति पाये हम
गुरुवर की आज्ञा में चलकर जीवन सफल बनाये हम

अहंकार और राग द्वेष से मन को शांति नही मिलती
बिना शांति के प्रभु प्रेम की कली हृदय में नही खिलती
जीव मात्र को अपना समझे,अपने प्रिय को पाये हम
गुरुवर की आज्ञा में चलकर जीवन सफल बनाये हम


हमें उम्मीद है की अपने गुरुदेव के भक्तो को यह आर्टिकल हे मेरे गुरुदेव करुणा सिन्धु करुणा कीजिये लिरिक्स | Hey Mere Gurudev Karuna Sindhu Karuna Keejiye Lyrics + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। Hey Mere Gurudev Karuna Sindhu भजन पर आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी