सात शेरों वाले सोने के रथ पे लिरिक्स | Saat Shero Wale Sone Ke Rath Pe Lyrics

दुर्गा माता का भजन “सात शेरों वाले सोने के रथ पे लिरिक्स | Saat Shero Wale Sone Ke Rath Pe Lyrics” नरेंद्र चंचल जी के द्वारा गाया हुआ है। दुर्गा माता का भजन, वीडियो और लिरिक्स दिया गया है।


Saat Shero Wale Sone Ke Rath Pe Lyrics

सात शेरों वाले सोने के रथ पे
बैठी माँ वैष्णो रानी
माँग लो जिसने माँगना जो भी
मौज में है महारानी
आओ माँ के लाडलो देर ना करो
सच्चे दरबार से झोलियाँ भरो
सात शेरों वाले सोने के रथ पे ।।

भक्ति लगन के पुष्प चढ़ाकर
जो कोई वन्दन करता
मैया के दिव्य खजानो से
वो अपना दामन भरता
माटी को सोना करती है
ये पल में दाती कल्याणी
माँग लो जिसने माँगना जो भी
मौज में है महारानी
आओ माँ के लाडलो देर ना करो
सच्चे दरबार से झोलियाँ भरो
सात शेरों वाले सोने के रथ पे ।।

सबके कर्म की मैली चादर
जो है माँ ने धोना,
सौदा यहाँ विश्वास का
भक्तो डावां डोल ना होना
भक्तो पे सब कुछ करती न्योछावर
ममता ये बलिदानी
माँग लो जिसने माँगना जो भी
मौज में है महारानी
आओ माँ के लाडलो देर ना करो
सच्चे दरबार से झोलियाँ भरो
सात शेरों वाले सोने के रथ पे ।।

माँ है ऐसा कल्प तरु
जो कभी ना जग में सूखे
इसकी शीतल छाया के
ये तीनो लोक है भूखे
किसी पाखण्डी छलिये की
ना चलती यहाँ मन मानी
माँग लो जिसने माँगना जो भी
मौज में है महारानी
आओ माँ के लाडलो देर ना करो
सच्चे दरबार से झोलियाँ भरो
सात शेरों वाले सोने के रथ पे ।।

सात शेरों वाले सोने के रथ पे
बैठी माँ वैष्णो रानी
माँग लो जिसने माँगना जो भी
मौज में है महारानी
आओ माँ के लाडलो देर ना करो
सच्चे दरबार से झोलियाँ भरो ।।

Saat Shero Wale Sone Ke Rath Pe Lyrics

हमें उम्मीद है की माँ दुर्गा के भक्तो को यह आर्टिकल “सात शेरों वाले सोने के रथ पे लिरिक्स | Saat Shero Wale Sone Ke Rath Pe Lyrics” + Video + Audio बहुत पसंद आया होगा। “Saat Shero Wale Sone Ke Rath Pe Lyrics” पर आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी