राम नाम के हीरे मोती भजन लिरिक्स | Ram Naam Ke Hire Moti Lyrics In Hindi

मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम का अति पावन भजन “राम नाम के हीरे मोती भजन लिरिक्स | Ram Naam Ke Hire Moti Lyrics In Hindi” – राम पुत्र लव कुश जी के द्वारा गाया गया है। इस भजन में राम भक्ति की महिमा का बखान किया गया है।


Ram Naam Ke Hire Moti Lyrics In Hindi

राम नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊं गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊं गली गली।।

दौलत के दीवानों सुन लो,
एक दिन ऐसा आएगा,
धन दौलत और रूप खजाना,
यही धरा रह जाएगा,
सुन्दर काया माटी होगी,
चर्चा होगी गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊं गली गली।।

प्यारे मित्र सगे सम्बंधी,
इक दिन तुझे भुलायेंगे,
कल तक अपना जो कहते,
अग्नि पर तुझे सुलायेंगे,
जगत सराय दो दिन की है,
आखिर होगी चला चली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊं गली गली।।

क्यूँ करता है तेरी मेरी,
छोड़ दे इस अभिमान को,
झूठे धंधे छोड़ दे बन्दे,
जप ले हरी के नाम को,
दो दिन का यह चमन खिला है,
फिर मुरझाये कलि कलि,
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊं गली गली।।

जिस जिस ने यह हीरे लुटे,
वो तो माला माल हुए,
दुनिया के जो बने पुजारी,
आखिर वो कंगाल हुए,
धन दौलत और माया वालो,
मैं समझाऊं गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊं गली गली।।

राम नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊं गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊं गली गली।।

Ram Naam Ke Hire Moti Lyrics In Hindi

हमें उम्मीद है की श्री राम के भक्तो को यह आर्टिकल “राम नाम के हीरे मोती भजन लिरिक्स | Ram Naam Ke Hire Moti Lyrics In Hindi” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। ‘Ram Naam Ke Hire Moti Lyrics In Hindi‘ भजन के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी