Om Jai Karwa Maiya Lyrics


Om Jai Karwa Maiya Lyrics

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया ।।
ऊँ जय करवा मइया।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया ।।
ऊँ जय करवा मइया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
मैया तुम हो रुद्राणी
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी ।।
ऊँ जय करवा मइया।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
मैया जो नारी व्रत करती
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती ।।
ऊँ जय करवा मइया।

होए सुहागिन नारी, सुख सम्पत्ति पावे।
मैया सुख सम्पत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ऊँ जय करवा मइया।

करवा मइया की आरती, व्रत कर जो गावे।
मैया व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
ऊँ जय करवा मइया।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया ।।
ऊँ जय करवा मइया।

Om Jai Karwa Maiya Lyrics

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी