बरसाना लगे मोहे प्यारा लिरिक्स | Barsana Lage Mohe Pyara Lyrics

श्याम बाबा का एक अद्बुध भजन “बरसाना लगे मोहे प्यारा लिरिक्स | Barsana Lage Mohe Pyara Lyrics” बाबा चित्र विचित्र जी के द्वारा गाया हुआ है। इनकी भक्ति से श्याम जी की कृपा बनी रहती है। बाबा श्याम अपने भक्तो पर अपना आशीर्वाद बनाये रखते है।


Barsana Lage Mohe Pyara Lyrics

बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना, श्री राधे बरसाना हो,
बरसाना, श्री राधे बरसाना हो,
कैसा अद्भुत है जग स्यो न्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।

करुणामयी राधे की कृपा यहाँ,
सदा बरसती रहती है,
सदा बरसती रहती है,
दया की सागर श्री श्यामा,
यहाँ प्रेम की नदियां बहती है,
यहाँ बरसे प्रेम अपारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।

श्यामा जू की महलन की पौड़ी,
किस्मत वाले चढते हैं,
किस्मत वाले चढते हैं,
मिल जाए महलन की सेवा,
देव तरसते रहते हैं,
यहाँ मिलता नन्ददुलारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।

गहवरवन और खोर सांकरी,
दिव्य छँटा निराली है,
दिव्य छटा निराली है,
चित्र विचित्र की स्वामिनी,
श्री राधा बरसाने वाली हैं,
बेसहारों का एक है सहारा,
किशोरी तेरो बरसाना,
बरसाना लगे मोहे प्यारा,
किशोरी तेरो बरसाना।
मैंने तो ऐसा दरबार नहीं देखा,
मैंने तो ऐसा, चमत्कार नहीं देखा,
ऐसा दरबार तो मिलता है,
ख़ुशनसीबों को,
जो क़िस्मत से मिल गया है,
हम गरीबों को।

Barsana Lage Mohe Pyara Lyrics

हमें उम्मीद है की श्याम जी के भक्तो को यह आर्टिकल “बरसाना लगे मोहे प्यारा लिरिक्स | Barsana Lage Mohe Pyara Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Barsana Lage Mohe Pyara Lyrics” भजन के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी