This Bhajan “Tu Kitani Achchi Hai Tu Kitani Bholi Hai Lyrics” is sung by lata mangeshkar and Lyrics given by “Anand Bkshi Ji”.
Tu Kitani Achchi Hai Tu Kitani Bholi Hai Lyrics
तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है प्यारी-प्यारी है,
ओ माँ, ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ
ये जो दुनिया है ये बन है काँटों का तू फुलवारी है
ओ माँ, ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ
दूखन लागी है माँ तेरी अँखियाँ
मेरे लिए जागी है तू सारी-सारी रतियाँ
मेरी निंदिया पे अपनी निंदिया भी तूने वारी है
ओ माँ ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ
अपना नहीं तुझे सुख-दुख कोई
मैं मुस्काया तू मुस्काई मैं रोया तू रोई
मेरे हँसने पे मेरे रोने पे तू बलिहारी है
ओ माँ ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ
माँ बच्चों की जां होती है
वो होते हैं क़िस्मत वाले जिनके माँ होती है
कितनी सुन्दर है, कितनी शीतल है न्यारी-न्यारी है
ओ माँ ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ
तू कितनी भोली है प्यारी-प्यारी है,
ओ माँ, ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ
