Jaungi Banke Jogan Sarkar Ki Gali Mein Lyrics

श्याम बाबा का एक अद्बुध भजन “Jaungi Banke Jogan Sarkar Ki Gali Mein Lyrics” नरेश कुमार सैनी जी के द्वारा गाया हुआ है। इनकी भक्ति से श्याम जी की कृपा बनी रहती है। बाबा श्याम अपने भक्तो पर अपना आशीर्वाद बनाये रखते है।


Jaungi Banke Jogan Sarkar Ki Gali Mein Lyrics

जय कृष्णा जय कृष्णा
जय कृष्णा जय कृष्णा
कृष्णा कृष्णा

मेरे दिल का मुरली वाला
अब दिलदार बन गया
कब होगी मोरी हाजरी
मोरा जीवन बीता जाए

जाऊंगी बनके जोगन
सरकार की गली में
जाऊंगी बनके जोगन पिया
श्याम की गली में

किस्मत से श्याम को पाया
मैंने सब कुछ उसको बनाया
हर ओर नजर वो आये
कब होगी मोरी हाजरी
मोरा जीवन बीता जाए
जाऊंगी बनके जोगन
मेरे श्याम की गली में

कृष्णा कृष्णा कृष्णा
जय जय कृष्णा

नजरो की कब प्यास बुझेगी
सोचती हूँ मुद्दत से
उसकी नजर से नजर मिलेगी
चाहत है ये कब से

मुझे अपने दर पे बुलाले
ओ छलिया छलने वाले
मुझे तेरी याद सताये
कब होगी मोरी हाजरी
मोरा जीवन बीता जाए
जाऊंगी बनके जोगन
मेरे श्याम की गली में

कृष्णा कृष्णा कृष्णा
जय जय कृष्णा

तोरे दर्शन के कारण तड़पती हूँ मै
आ जाओ मोरे बलमा तरसती हूँ मै
पिया आ सामने तोरी पूजा करूँ
मैंने माला बनाई तोरे नाम की

मोसे बोलो ना बोलो मोरे श्याम जी
मै दूंगी दुहाई तोरे नाम की
जाऊंगी बन के जोगन
सरकार की गली में

वारूंगी अपना तन मन
सरकार की गली में
जाऊंगी बन के जोगन
पिया श्याम के गली में

कृष्णा कृष्णा कृष्णा
जय जय कृष्णा

तेरे रूप का जादू
मेरे बस गया है तन मन में
तेरे सिवा कुछ नजर ना आये
मुझको इस जीवन में

उसे मेरी याद ना आये
मुझे तेरी याद सताये
कोई राह नजर ना आये
कब होगी मोरी हाजरी
मोरा जीवन बीता जाए
जाऊंगी बनके जोगन
मेरे श्याम की गली में

कृष्णा कृष्णा कृष्णा
जय जय कृष्णा

मोरे श्यामा है बांकी सुरतिया
तोरी मोरी अँखियाँ में
बस गई मूरतिया तोरी
पाओ सुन्दर चरण प्रभु
निर्धन के घर मैंने
कुटिया सजाई तोरे नाम की

मोसे बोलो ना बोलो
मोरे श्याम जी
मै दूंगी दुहाई तोरे नाम की
बस जाऊंगी दुल्हन
सरकार की गली में
जाऊंगी बनके जोगन
सरकार की गली में

जाऊंगी बनके जोगन
सरकार की गली में
जाऊंगी बनके जोगन
मेरे श्याम की गली में

Jaungi Banke Jogan Sarkar Ki Gali Mein Lyrics

Jaungi Banke Jogan Sarkar Ki Gali Mein Lyrics PDF


हमें उम्मीद है की श्याम जी के भक्तो को यह आर्टिकल “Jaungi Banke Jogan Sarkar Ki Gali Mein Lyrics” + Video +Audio बहुत पसंद आया होगा। “Jaungi Banke Jogan Sarkar Ki Gali Mein Lyrics” भजन के बारे में आपके क्या विचार है वो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। आप अपनी फरमाइश भी हमे कमेंट करके बता सकते है। हम वो भजन, आरती आदि जल्द से जल्द लाने को कोशिश करेंगे।

सभी प्रकार के भजनो के lyrics + Video + Audio + PDF के लिए AllBhajanLyrics.com पर visit करे।

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी