Barsane Bajat Badhai Lyrics


Barsane Bajat Badhai Lyrics

बरसाने में बजत बधाई,
रानी कीरत ने कन्या जाई,
भानु बाबा ने सम्पति लुटाई,
रानी कीरत ने कन्या जाई।।

नंदीश्वर पे खबर पड़ी है,
बरसाने की प्यारी घडी है,
मैया जशोदा कन्हैया ले आई,
रानी कीरत ने कन्या जाई।।

बरसानें में बजत बधाई,
रानी कीरत ने कन्या जाई।।

देख लाली को लाला निहार्यो,
विधना पे हूँ पल्लो पसार्यो,
जोड़ी कैसी ये सुन्दर बनाई,
रानी कीरत ने कन्या जाई ।।

बरसानें में बजत बधाई,
रानी कीरत ने कन्या जाई।।

बरसाने में बजत बधाई,
रानी कीरत ने कन्या जाई,
भानु बाबा ने सम्पति लुटाई,
रानी कीरत ने कन्या जाई।।

Barsane Bajat Badhai Lyrics

Leave a Comment

आरती : जय अम्बे गौरी