Aaja Kalyug Me Leke Avtaar Bhajan Lyrics – आजा कलयुग में लेके अवतार लिरिक्स
Aaja Kalyug Me Leke Avtaar Bhajan Lyrics
आजा कलयुग में लेके अवतार लिरिक्स
आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।
यमुना का पानी तोसे करता सवाल है
तेरे बिना देख जरा कैसा बुरा हाल है।
काहे तूने तोड़ लिया प्यार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।।
निकला है सवा मन सोना जिस कोख से
गाये बिचारि मरे बिना चारे बिना भूख से।
गैय्या को दिया दुत्कार ओ गोविन्द
तेरे भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।।
घर घर में माखन की जगह शराब है
कलयुगी गोपिया तो बहुत ही ख़राब है।
धर्म तो बन व्यापार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।।
अब किसी द्रोपती बचती ना लाज रे
बिगड़ा जमाना भए उलटे ही काज रे।
कन्सो की बनी सरकार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।।
आजा कलयुग में लेके अवतार ओ गोविन्द
अपने भक्तो की सुनले पुकार ओ गोविन्द।।
[…] कलयुग बैठा मार कुंडली जाँऊ तो में कहा जाँऊ ।अब हर घर मे रावण बैठा इतने राम कहा से लाऊँ । […]